असदुद्दीन ओवैसी को नरोत्तम मिश्रा का करारा जवाब, कही ये बात

भोपाल : रविवार को मध्यप्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था। ओवैसी ने कहा था कि सत्ता के नशे में गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि आज उनकी सरकार है, कल नहीं होगी।
ओवैसी ने कहा था कि एमपी में कानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है। भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की विचारधारा मस्जिदों को नापाक करने और बुजुर्गों पर हमले को सही ठहराती हो, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। जनता की जान-माल की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है।
असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने करारा जवाब दिया। गृहमंत्री ने कहा कि “हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह कानून के दायरे में कर रहे हैं। कानून का पालन किया जा रहा है। यहां ओवैसी के सुझाव की जरूरत नहीं है। दंगाइयों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ हो कार्यवाई हो रही है।



