"Kiss कांड" के विवादित डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री ने बनाया शाजापुर का CMHO, "प्रभु कहीं बेड़ा गर्त न कर दें"

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – करीब दो साल पहले साल 2019 में डॉ. राजू निदारिया उज्जैन के जिला अस्पताल में सिविल सर्जन थे और तब उनका एक नर्स को किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डॉ. राजू निदारिया को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर डॉ. राजू निदारिया प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
हालांकि, इस बार वो किसी कांड को लेकर प्रदेश में चर्चा में नहीं आए है बल्कि इस बार उनके चर्चाओं में होने की वजह उन्हें मिलने वाला प्रमोशन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 'किस कांड' के विवादित डॉक्टर राजू निदारिया को शाजापुर का सीएमएचओ बना दिया हैं।
डॉक्टर राजू निदारिया को शाजापुर का सीएमएचओ बनते ही प्रदेश की सिसायत गरमा गई हैं। कांग्रेस इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पर निशाना साधा हैं।
अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सरकार ने अश्लीलत वीडियो कांड 2019 में फंसे उज्जैन के सिविल सर्जन डॉ.राजु निदारिया को सस्पेंड कर दिया था, मगर “प्रभु कृपा” (मंत्री प्रभुराम चौधरी) से उन्हें अब शाजापुर CMHO बना दिया गया, वो भी सीनियर CMHO डॉ फुलम्बरीकर के रिटायर होने से 2 महीने पहले ! शिवराज सिंह जी आज कल आप कौन से फॉर्म में है ? “प्रभु कहीं बेड़ा गर्त न कर दें” ?