सभी खबरें

नारायण त्रिपाठी ने फिर उठाई अलग विंध्य प्रदेश की मांग, प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी

भोपाल। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर अलग विंध्य प्रदेश की मांग की है। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर अपनी मांग दोहराई है। उन्होने पत्र मे लिखा की छोटे राज्यों के गठन से विकास को स्वाभाविक गति मिलती है।

पत्र मे उन्होने अपनी मांग को मजबूती देने के लिए कई दलीलें दी हैं। उन्होने लिखा की आजादी से पहले विंध्य अलग प्रदेश था। लेकिन मध्य प्रदेश के गठन के बाद उसका विलय इसी राज्य में कर दिया गया। जिसके बाद से क्षेत्र का विकास उचित गति से नहीं हो पाया है। आगे उन्होने लिखा की विन्ध क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, प्रशासनिक सुदृढ़ता और मजबूत कानून व्यवस्था के लिए यह बेहद जरूरी है कि यह मध्य प्रदेश से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बने।

बता दें की इससे पहले भी नारायण त्रिपाठी कई बार अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर चुके हैं। जिसके लिए कुछ हफ्ते पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें तलब भी किया था। लेकिन उनसे मिलने के कुछ घंटे बाद ही नारायण त्रिपाठी ने फिर पार्टी लाइन के खिलाफ टिप्पणी कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button