सभी खबरें

बड़वानी : नकली बीज पैकेट विक्रय करने वाले दुकानदारो पर कार्यवाही की को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौपा ज्ञापन

बड़वानी

भारतीय किसान संघ बड़वानी ने अपर कलेक्टर बड़वानी को ज्ञापन सौपकर मांग की है कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर  एवं नकली बीज बेचने वाले दुकानदारो पर एफआईआर करवाई जाये । जिससे जिले के मेहनतीकस किसानो की मेहनत व्यर्थ न होने पाये। 

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री मंशाराम पंचोले, उपाध्यक्ष श्री श्याम कछावा, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण हम्मड़, बड़वानी तहसील अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश काग तथा जिला मीडिया प्रभारी श्री संतोष काग ने बुधवार को अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर को ज्ञापन सौपकर ऐसे बीज विक्रेताओ पर एफआईआर करवाने का अनुरोध किया है, जो किसानो से अधिक मूल्य लेकर बीज विक्रय कर रहे है। साथ ही इन लोगो ने सिनर्जी कम्पनी एवं माईको सीड्स के मिर्च के 4 बीज पैकेट भी बताये, जो देखने में एक जैसे है किन्तु आसली बीज पैकेट पर कम्पनी का मोनो एवं बारकोड है। जबकि नकली बीज पैकेट पर उक्त दोनो चिन्ह नदारत है। संघ के पदाधिकारियो ने आरोप लगाया कि आसली बीज का पैकेट कम मूल्य पर एवं नकली बीज का पैकेट अधिक मूल्य पर किसानो को दिया जा रहा है, साथ ही इसका बिल भी किसानो को नही दे रहे है। इस दौरान संघ के पदाधिकारियो ने गेहूॅ एवं मक्का को तथाकथित कुछ व्यापारियों द्वारा मण्डी के बाहर समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीदे जाने की भी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मांग की कि इन शिकायतो की जाॅच राजस्व अधिकारियों से करवाया जाये, जिससे दोषियो को दण्ड मिल सके। 

इसी प्रकार पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन में प्याज हेतु किसानो को 400 रूपये क्विंटल का बोनस देने, इंदिरा सागर नहर का पानी नहरो में छुड़वाने जिससे कपास की बोनी की जा सके, लोअर गोई परियोजना का शेष कार्य तत्काल पूर्ण कराने एवं मुख्य नहर का गेट ठीक करवाने, सभी मण्डियो में सीसीआई द्वारा कपास की खरीदी करवाने की भी मांग की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button