MP में मुस्लिम शख्स ने परिवार समेत अपनाया हिंदू धर्म

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक मुस्लिम परिवार ने इस्लाम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म अपना लिया। साथ ही हनुमान जी के मंदिर पर जाकर सेवा करने का भी संकल्प लिया। इसके बाद विधि-विधान से उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। बता दें कि अंबाह क्षेत्र के खड़ियार गांव के सलीम खान ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म को अपना लिया। अब उसका नया नाम बाबा सुखराम दास रखा गया है। धर्म बदलने के लिए खड़ियार गांव के कोंडर वाले हनुमान जी मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां विधि विधान से सलीम युवक ने हिंदू धर्म को अपनाया। और गंगाजल छिड़कर कर उसका शुद्धिकरण किया गया।
सलीम उर्फ़ सुखराम ने बताया
सलीम खान ने बताया कि उनके दिल में इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का ख्याल आया और अपने आध्यात्मिक गुरु महुरी देवस्थान के महंत श्री श्री 1108 रामखिलावन दास महाराज से आज्ञा लेकर उसने हिंदू धर्म स्वीकार किया है। वह 7 महीने से मंदिर में सेवा कर रहा है। उसने पत्नी, 4 बच्चे और 6 नातियों के साथ मुस्लिम धर्म को त्याग दिया है। साथ ही सलीम ने बताया कि मुस्लिम समाज में ‘भाई-बहन’ की शादी हो जाती है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा नहीं होता, साथ ही मुस्लिम समाज में तीन तलाक की समस्या बनी हुई है। जिस कारण लोग काफी परेशान हैं। इन सभी बातों को लेकर ही उसने मुस्लिम धर्म को छोड़कर उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।
रामखिलावन दास महाराज से ली गुरु दीक्षा
मंदिर के रामखिलावन दास महाराज ने सलीम को गुरु दीक्षा दी। इस दौरान अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई साधु-महात्मा उपस्थित रहे।




