सभी खबरें

मुंबई : अब मोदी सरकार में पेड़ भी हुए लाचार, हाईकोर्ट ने दिए आदेश, काटे जा रहे है 2702 पेड़

मुंबई – पेड़ जो हमें ताज़ी हवा, फल, सब्ज़ी देते हैं, अब वो भी मोदी सरकार में लाचार से दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ हमें बताया जाता है कि हम अपने घरों के अस पास पेड़ लगाए, और अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें। अब अपनी ही सहूलियत के लिए उन्हीं पेड़ों को काटा जा रहा हैं। बता दे कि देश में आबादी लगातार बढ़ रहीं हैं। इसी के चलते शहरों में ट्रैफिक की समास्या आम हो चली हैं। 

उसी को देखते हुए सरकार अब मेट्रो को बढ़ावा दे रहीं हैं। इसके चलते शुक्रवार की सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरे कॉलोनी को बचाने के लिए दायर चारों याचिकाओं को खारिज कर दिया। 

जिसके बाद आरे कॉलोनी में मेट्रो कारशेड बनाने के लिए 2702 पेड़ों को काटे जाने का काम रात 8 बजे से ही शुरू कर दिया गया। ऐसा करने पर पर्यावरण प्रेमियों ने आरे कॉलोनी पहुंचकर जमकर इसका विरोध किया। पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार बीएमसी ने पेड़ों को काटने के लिए मिली अनुमति को अपने वेबसाइट पर नहीं डाला है और कानून के अनुसार वेबसाइट पर अनुमति की कॉपी को डालने के 15 दिनों के बाद पेड़ काटे जा सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button