सभी खबरें

इस दिन पेश हो सकता है MP का बजट, CM Kamalnath की मुहर लगनी बाकी, अटकलें तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में भी बजट सत्र को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। आमतौर पर विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होता है और मार्च में समाप्त होता हैं। इसी बीच खबर है कि मध्यप्रदेश में बजट सत्र 16 मार्च से शुरू हो सकता हैं। सूत्रों के हवाले मिल रही जानकारी के अनुसार 16 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 20 मार्च को बजट पेश किए जाने की संभावना हैं। 

कहा जा रहा है कि मार्च में पड़ने वाले दो बड़े त्योहारों के चलते पहले सप्ताह से बजट सत्र शुरू होने की संभावना नहीं हैं। लेकिन खबर है कि बजट सत्र के दौरान कमलनाथ सरकार 20 मार्च को अपना पहला बजट पेश करेगी। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि 23 मार्च से 30 मार्च तक चर्चा करने के बाद बजट पास किया जा सकता हैं। 

खबरों के मुताबिक बजट सत्र के मद्देनजर संसदीय कार्य विभाग के माध्यम से बजट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। फिलहाल ये सिर्फ संभावनाओं तक ही सिमित है और सीएम कमलनाथ की अंतिम मुहर लगनी बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button