सभी खबरें

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी, किया जा रहा है परीक्षाओं को स्थगित, छात्र संघ ने दी यह चेतावनी 

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी, किया जा रहा है परीक्षाओं को स्थगित, छात्र संघ ने दी यह चेतावनी 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आयुर्वेद एमडी अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. जिसके बाद छात्रों में नाराजगी का माहौल दिखाई दे रहा है. 
 छात्रों का कहना है कि बेवजह उनकी परीक्षाएं बार-बार स्थगित की जाती है. ऐसा कर प्रशासन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. 

 सिर्फ इतना ही नहीं आयुर्वेद छात्र संघ के छात्रों ने चेतावनी देते हुए यह बात भी कही कि अगर समय पर परीक्षा नहीं हुई तो छात्रों को मजबूर होकर आंदोलन की राह पर चलना पड़ेगा. 
 जिससे प्रशासन और छात्र दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनका कहना है कि समय पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाए ताकि उनके भविष्य के साथ छेड़खानी ना हो..

मप्र सरकार जरुरी मुद्दों पर देती है महामारी का हवाला, बीजेपी के सम्मलेन जारी :-

मप्र सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस करने से अक्सर कतराती नज़र आती है चाहे वह विधानसभा सत्र हों चाहे विधायकों के हज़ारों सवाल अटकें हों…पर बीजेपी के सम्मलेन रुके हुए नही है .शिवराज ने चौथे कैबिनेट का इस्तार कराया सिंधिया समर्थक दो नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई .पर विधानसभा सत्र को एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया .विधायकों के करीब 3 हज़ार से जयादा सवाल अटके हुए हैं,लेकिन भाजपा के नेताओं के सम्मलेन जारी हैं .बार बार कोरोना का हवाला देकर जरुरी मुद्दों को दरकिनार किया जा रहा है .

और अब आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं भी स्थगित करा दी हैं..जाने शिवराज की सरकार में और क्या क्या होने वाला है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button