सभी खबरें

MP महिला के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, प्रदेश में आखिर कब तक होते रहेंगे महिला अपराध?

MP महिला के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

भोपाल:- भोपाल में लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं| आज फिर भोपाल का एक शर्मनाक मामला सामने आया है| जहां एक महिला के साथ सिक्योरिटी एजेंसी संचालक और एक पूर्व प्रोफेसर ने शर्मनाक हरकत कि| दरहसल, मामला रातीबड़ थाना इलाके का है, जहां सिक्योरिटी एजेंसी संचालक झांसे में महिला को उसके फार्म हाउस ले गया| सिक्योरिटी एजेंसी संचालक ने अपने मित्र को जो कि एक पूर्व प्रोफेसर है उसे भी इस दुष्कर्म में शामिल किया| फिर दोनों ने फॉर्म हाउस में महिला के साथ दुष्कर्म किया| 
इतना ही नहीं महिला के साथ दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाकर महिला को धमकी भी दे रहे थे आरोपी| बता दें कि आरोपियों ने महिला को धमकी दी कहा कि अगर उसने किसी के सामने अपना मुँह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे| 
लेकिन, महिला ने बिना डरे आरोपियों कि शिकायत थाने में कि और पुलिस को पूरे मामले कि जानकारी दी| बता दें की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं और आगे की जाँच शुरू कर दी है| 
मध्यप्रदेश महिला अपराध में पहले नंबर पर है और हम रोज़ इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनते हैं| लेकिन कब तक इस तरह की घटनाएं सामने आती रहेंगी| मध्यप्रदेश सरकार इस विषय में कोई कड़क कदम क्यों नहीं उठाती| जब बात आती  है महिला सुरक्षा कि तो प्रदेश मंत्री बड़े-बड़े बयान देते है महिला सुरक्षा को लेकर| तो वहीं मंत्री विश्वास सारंग महिला अपराध के मामलों को लेकर बयान देते हैं कि भाजपा सरकार में अपराधों में कमी आयी है| यदि ये सच है तो फिर क्या रोज़ हो रहे महिला अपराध के आकड़े झूठे हैं| 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button