MP: सास ने मोबाइल छीना तो नाराज बहू ने बेटियों को कुएं में फेंक कर लगा ली फांसी

- सास से गुस्सा होकर बहु ने अपने बच्चों समेत की ख़ुदकुशी
- महिला और एक बच्चे की गई जान एक को मामूली चोट आई है
छतरपुर/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबों गरीब घटना जहां सास से नाराज एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई. इस हादसे में 10 माह की मासूम और महिला की मौत हो गई, जबकि 4 साल की मासूम कुएं की ईंट में फंसने के कारण सुरक्षित बच गई. मिली जानकारी के अनुसार महिला की सास ने उसका मोबाइल छीन लिया था, इससे वह नाराज हो गई. घटना रविवार दोपहर सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पारवा की है. यहां रहने वाली रानी यादव (25) पति कन्हैया यादव का शनिवार को मोबाइल चलाने को लेकर सास से झगड़ा हो गया. उस समय पति घर पर नहीं था
सास ने छीना अपनी बहु का मोबाइल
सास ने बहू का मोबाइल छीनकर रख लिया. इससे रानी नाराज हो गई. उसकी दो बेटियां हैं. इनमें एक की उम्र 4 साल और दूसरी की उम्र 10 माह है दूसरे दिन रविवार को रानी रोजाना की तरह जानवरों को चारा-पानी देने गई. वह दोनों बेटियों को भी साथ ले गई. लौटते समय दलित बस्ती स्थित कुएं में दोनों बच्चों को पहले कुएं में फेंक दिया. फिर खुद भी कुएं में ही फंदे से लटक गई. 10 माह की बच्ची और रानी की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची कुएं के पाट में फंसने से पानी में नहीं गिरी. इससे उसकी जान बच गई. हालांकि बच्ची को चोटें आई हैं।
बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर गांव वालों की कुएं में पड़ी नज़र
वहीँ कुएं के पास से गुजर रहे लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो वे सन्न रह गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सराफ ने बताया कि डायल 100 पर घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने गाँव वालों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
.jpeg)



