Vidisha: "ये किस समाज में जी रहे है आप", 10 साल की मासूम से 50 साल के अधेड़ ने की छेड़छाड़

विदिशा/सिरोंज/लटेरी से कमलेश जाटव की रिपोर्ट – विदिशा के लटेरी से एक मामला सामने आ रहा है, जहां पुलिस थाना लटेरी में एक पास्को एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया हैं। बताया जा रहा है कि एक 10 साल की मासूम के साथ 50 वर्ष के अधेड़ ने छेड़छाड़ की हैं। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाना लटेरी में करवाई हैं।
पुलिस ने बताया की लगभग 10 वर्षीय बालिका एक दुकान पर सामान लेने गई थी, इस दौरान दुकान मालिक गिरिराज अग्रवाल निवासी लटेरी उम्र लगभग 50 वर्ष ने बालिका के साथ छेड़छाड़ की।
जिसके बाद बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने मां पिता को बताया। इसके बाद माता पिता ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर आरोपी गिरिराज अग्रवाल के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354 एवं7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
इस घटना से बच्ची के परिवार एवं समाज में आक्रोश हैं। उचित कार्रवाई कराने के लिए परिवार एवं समाज के लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। उधर,बच्ची के पिता ने बताया कि इस घटना से मेरा पूरा परिवार बेहद दुखी हैं। आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाना चाहिए। कार्रवाई ना होने की स्थिति में समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
वहीं, इस पुरे मामले पर थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह ने बताया की आरोपी अभी फरार है आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।



.jpeg)
