सभी खबरें

MP Vidhansabha : BSP MLA रामबाई ने PWD मंत्री Gopal Bhargav पर लगाए ये आरोप, 2 विधायक बैठे धरने पर 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मंगलवार को मध्यप्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बसपा विधायक रामबाई ने पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव पर भेदभाव को भी आरोप लगाया। रामबाई ने कहा कि विधानसभा में 3 सड़कों के टेंडर को निरस्त किया गया हैं। वहीं, कांग्रेस के दो विधायक परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं विधायकों द्वारा सरकार पर 5 करोड़ रूपए घोटाले का आरोप लगाया गया हैं। 

साथ ही किसान कर्ज माफी पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि किसान कर्ज माफी पर शिवराज सरकार का रवैया दोहरी प्रवृत्ति का हैं। 

विधायक फुनदे लाल मार्को ने सरकार पर आरोप लगाया कि छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जा रहा हैं। साथ ही मार्कों ने 5 करोड़ के घोटाले की बात कही हैं। इतना ही नहीं मार्को ने आरोप लगाया है कि पिछले 3 साल से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस MLA का कहना है कि शिवराज सरकार सिर्फ दिखावे के लिए एससी-एसटी के छात्रों के हित की बात करती रहती हैं। 

इसके अलावा विधानसभा में किसान कर्ज माफी पर जमकर हंगामा हुआ जहां विपक्ष ने शिवराज सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगाए गए। इसके बाद ये दोनों विधायक फुनदे लाल मार्को और कुणाल चौधरी सदन में ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। ही हंगामे के बाद प्रश्नकाल को समाप्त करना पड़ा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button