सभी खबरें

तो क्या माँ बनने वाली हैं सोनम कपूर ?

Bhopal Desk Gautam :– सोनम कपूर माँ बनने वाली हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि तमाम सोशल साइट्स पर ऐसी अफवाह चल रही है। सोनम कपूर और उनके पति अभी कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटे हैं। जिसके बाद से वे दोनों होम क्वारंटाइन में हैं। हालाँकि उनको कोरोना वायरस नहीं है लेकिन फिर भी दोनों अपने और लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किआ जा रहा है की सोनम कपूर जल्द ही माँ बन सकती हैं। यह सारे दावे उनके एक सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो के दम पर किये जा रहे हैं। इस फोटो में सोनम का बेबी बंप दिखने की बात भी कही जा रही है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सोनम कपूर का बेबी बंप दिखने का दावा किया है। इस रिपोर्ट में सोनम कपूर की कुछ लेटेस्ट फोटोज भी शेयर की गई हैं। जिनमें वो सफेद रंग के नाइट वेयर में नजर आ रहे हैं।

 

Pic Credit : News18

वायरल वीडियो से निकली फोटो 
ये तस्वीरें उस वीडियो से ली गई हैं जो कुछ समय पहले ही वायरल हुआ था। इसमें होम क्वारंटाइन के दौरान सोनम कपूर अपनी सासू मां से बातें करती दिखाई दे रही हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनम कपूर की प्रेग्नेंट होने का अंदेशा इस बात से और तेज हो जाता है कि सोनम भारत में होते हुए भी कुछ दिनों से काफी लो प्रोफाइल नजर आ रही हैं यानि की वो लाइम लाइट से दूर हैं और उन्होंने बीते दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन भी मिस किया है। 

अगर यह अफवाहें सिर्फ अफवाह नहीं सच है तो जल्द ही अनिल कपूर नाना बन जाएंगे। हालाँकि इस बारे में अभी तक न तो आहूजा परिवार की और से कोई प्रतिक्रया आयी है नाही कपूर फैमिली ने इसकी पुष्टि की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button