सभी खबरें
MP : बजट में बेशुमार गलतियां, वित्त विभाग की उड़ी नींद, मंत्री जगदीश देवड़ा बोले…

मध्यप्रदेश/भोपाल – नए वित्तीय वर्ष 2021- 2022 के लिए राज्य सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें कई गलतियां सामने आई हैं। विधानसभा में पेश हो चुका इस बजट में इतनी गलतियां सामने आने पर वित्त विभाग की नींद उड़ गई हैं अब टीम इसे सुधारने में जुटी हैं। हालांकि अभी इस पर सदन में मुहर लगना बाकी हैं।
बजट में कुछ गलतियां ऐसी भी है जिसे देखकर होता है आश्चर्य
- शहरी विकास के लिए नगरीय संस्थाओं को एक हज़ार रुपए का बजट प्रावधान किया गया, जबकि इसके लिए 10 करोड़ों रुपए का प्रावधान होना था।
- बजट में कुछ जगहों पर एक ही कार्य के लिए दो बार राशि की व्यवस्था कर दी।
- सड़क कार्य विकास एवं नई सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
- मंदसौर जिले के तलाब पिपलिया सड़क के लिए अलग-अलग दो बार राशि चर्चा की गई।
- प्रदेश में कुल 142 नवीन लघु सिंचाई योजना शुरू किया जाना है इसके लिए 1 लाख 48 हज़ार का बजटीय प्रावधान कर दिया गया. जिसमें बदलकर 4 हज़ार रुपए कम किए गए हैं।
- बजट में कई स्थानों पर अन्य गलतियों को विभाग ने टाइपिंग त्रुटि मान हैं।
इस पूरे मामले पर प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि बजट तैयार होने के बाद अंतिम मुहर मंत्री की ही लगती हैं।

.jpeg)


