MP : दमोह छोड़कर सभी शहरों में 2 दिनों लॉकडाउन, वहां चुनाव हैं इसलिए कोरोना डर गया?

मध्यप्रदेश/भोपाल – प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को सीएम शिवराज ने सभी शहरों (नगरीय क्षेत्रों) में शनिवार-रविवार दो दिन के लॉक डाउन का फैसला लिया। हालांकि, दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेकिन बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 4324 कोरोना मरीज आने के बाद सरकार ने शनिवार-रविवार लॉकडाउन का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 60 घंटे का होगा। CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही हैं।
खास बात ये है कि सरकार का यह फैसला दमोह को छोड़कर मध्यप्रदेश के सभी बड़े-छोटे शहरों में लागू होगा। दमोह में रोजाना औसतन 28 कोरोना केस आ रहे हैं। यहां अब तक 94 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। यह प्रदेश में मौत के मामले में नौवें नंबर पर है। चार अप्रैल को ही यहां एक मौत दर्ज की गई हैं। लेकिन यहां पर 17 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है, जिसको देखते हुए सरकार ने इसे लॉक डाउन से मुक्त रखा हैं। साथ ही आदेश में ये लिखा गया है की यहां का फैसला जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।
सरकार के इस आदेश पर विपक्ष ने सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – काश पूरे मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो जाएँ। सरकार कह रही है मध्य प्रदेश में पूर्ण लॉक्डाउन रहेगा केवल दमोह को छोड़ कर। क्यूँ? वहाँ चुनाव हैं इसलिए कोरोना डर गया?
बता दे कि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक दमोह में कुल एक्टिव केस 199 हैं। पिछले 24 घंटे में दमोह में 30 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं।
.jpeg)

.jpeg)

