सभी खबरें

MP : पूरे प्रदेश की निगाहें आज पेश होने वाले बजट पर, शिवराज के मंत्री ने बताया ऐसा होगा……

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो चुका है। आज प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा “वित्तीय वर्ष 2022-23” के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश करेंगे। बजट पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई है, लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि बजट कैसा होगा। 

उम्मीद की जा रही है शिवराज सरकार आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के साथ साथ किसानों पर भी फोकस कर सकती है। बहरहाल शिवराज सरकार का बजट कैसा होगा इसका पता आज चल जायेगा। 

लेकिन उससे पहले सरकार के मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का बजट को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ये बजट सशक्त, मजबूत और दूरदर्शी होगा। ये बजट रोजगारोन्मुखी होगा, जनता को महंगाई से राहत दिलाने वाला होगा। मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि इस बजट में उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। नई इकाइयां लगेंगी रोजगार बढ़ेगा। यह बजट निश्चित रूप से मध्यप्रदेश की तरक्की में सहायक होगा। इस बजट से एमपी के हर वर्ग की जरूरत पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button