सभी खबरें

MP : 3 साल के बाद 24 जून को होगी प्रदेश BJP कार्यकारिणी की बैठक, लिए जा सकते है कई बड़े फ़ैसले

मध्यप्रदेश/भोपाल : कोरोना काबू में आने के बाद अब BJP ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खास बात ये है कि मध्य प्रदेश में 3 साल के बाद आखिरकार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 24 जून 2021 को बुलाई गई हैं। बैठक के मुख्य अतिथि जेपी नड्डा रहेंगे। माना जा रहा है कि आगामी निकाय चुनाव सहित अन्य चुनाव के लिए इस बैठक में रणनीति पर चर्चा की जा सकती हैं।

यह बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण बताया जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की अपनी नई टीम के साथ यह पहली बैठक साबित होने वाली हैं। 

VD Sharma का कहना है कि 1 से 15 जुलाई तक जिला समितियों की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। वही 16 से 31 जुलाई तक मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। मंडल और जिला कार्यसमिति के आयोजन कई मायने में बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं।

इसके अलावा 24 जून को होने वाली बैठक में Help Desk बनाकर लोगों की सहायता करने के अलावा स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करने पर भी रणनीति बन सकती हैं। मई 25 जून को आपातकाल की बरसी पर वर्चुअल बैठक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जबकि इससे पहले 20 जून से 6 हफ्ते तक केंद्रीय संगठन प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर आगामी नगरीय निकाय चुनाव तैयारियों की लहर देखी जा सकती हैं। बता दे कि कांग्रेस ने आगामी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके बाद BJP की तरफ से भी चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि जल्द भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button