सभी खबरें

MP : 10 एकड़ क्षेत्र में 100 से ज्यादा गायों के मिले कंकाल, आखिर कैसे मर गईं इतनी गायें, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश 

बैरसिया : मध्यप्रदेश में गायों के शव और कंकाल मिलने का मामला गरमाता जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और कलेक्टर ने जिले की सभी 32 गोशालाओं की जांच शुरू करा दी है।

दरअसल, बैरसिया के बसई गांव की गो सेवा भारती गौशाला से सोमवार को भी गायों के शव और कंकाल मिले। जिसके बाद ये सवाल उठ रहा है कि 15 दिन में 10 एकड़ क्षेत्र में 100 से ज्यादा कंकाल कहां से आ गए? आखिर एक साथ इतनी गायें कैसे मर गईं? 

वहीं, इस पुरे मामलें पर डॉ. शिल्पी माटोली से पूछा तो उन्होंने बताया कि हमनें गायों को ठंड से बचाने के लिए पन्नी लगाकर एरिया कवर किया था, लेकिन गायों ने पन्नी फाड़ दी, इसके चलते ठंड से 20 गायों की मौत हुई। डॉ. शिल्पी को पशुपालन विभाग ने तीन गौशालाओं की जिम्मेदारी दी है।

इससे पहले गौशाला संचालिका निर्मला देवी को हिदायत दी थी कि शीतलहर चल रही है, इसलिए जहां गायें रखी हैं, उस एरिया को कवर करवा लें, फिर भी उन्होंने बात नहीं मानी। बता दे कि डॉ. शिल्पी माटोली ने 14 जनवरी गौशाला का निरीक्षण किया था। उनके मुताबिक 14 जनवरी को यहां 220 गायें थीं। जबकि निर्मला का कहना है कि उस समय 300 से ज्यादा गायें थीं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button