सभी खबरें

 बुदनी :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृह विधानसभा में बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी, लोग भारी प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बुदनी से विकास आरबी की रिपोर्ट : –  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह विधानसभा के नसरुल्लागंज जनपद से है, जहां बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी,पक्षपात और पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लेकर सैकड़ों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे , जहां अस्पताल आंदोलन के नेता विमलेश आरबी और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कटारे के नेतृत्व में भारी प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
इस प्रदर्शन में गांव चिंच, खड़गांव, मंजली,बोरखेड़ी,सेमलपानी,महागांव ,गोरखपुर सहित दर्जनों गांवों के बाढ़ प्रभावित लोग शामिल हुए,
ग्रामीणों ने कहा कि कई लोगों को राहत राशि नहीं मिली है,कुछ लोगों को 5 हज़ार रुपए राहत राशि मिली है जो कि बोहत कम हैं,उसमें भी पटवारी रिश्वत लेता है,
 गरीबों ने बताया कि उनके घर पूरी तरह से बाढ़ में डूब गए थे,जिससे  उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया है,मुआवजे के नाम पर शिवराज सरकार ने कई वादे किए थे लेकिन सारे वादे झूठे साबित हुए हैं,,,,
बाढ़ पीड़ितों की निरंतर लड़ाई लड़ रहे अस्पताल आंदोलन के नेता विमलेश आरबी ने कहा कि सरकार उन सभी गरीबों को पक्का आवास बना कर दे जिनके घर बाढ़ में पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं,
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कटारे ने भी ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार से गरीबों को मुआवजे के लिए भी पटवारी को रिश्वत देनी पड़ रही है यह गरीबों से लूट है ,,,एसडीएम इस मामले पर जांच कर सभी को आवास व राहत राशि दिलाएं बरना एक हफ़्ते बाद हम सभी लोगों के साथ नसरुल्लागंज तहसील के सामने धरने पर बैठने को मजबूर होंगे                                                                                       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button