MP एसआइ को चालान काटना पड़ा महंगा, 600 रुपए का चालान कटवा युवक ने मारा पेट में चाकू

MP एसआइ को चालान काटना पड़ा महंगा, 600 रुपए का चालान कटवा युवक ने मारा पेट में चाकू
मध्यप्रदेश/भोपाल:- भोपाल में इंजीनियरिंग के छात्र ने 600 रुपए का चालान कटवाने के बाद एसआइ के पेट मेट में चाकू मार दिया| दरहसल, एमपी नगर दुकान पर आए एक युवक की बाइक नो पार्किंग में खड़ी होने के चलते ट्रैफिक पुलिस की क्रेन उठाकर ले गई| उसके बाद जब युवक घर वापस लौटने के लिए जाने लगा तो उसने देखा की उसकी बाइक नहीं है, फिर भटकता हुआ युवक हर्ष मीणा एमपी नगर थाना पहुंचा जहां उसे ट्रैफिक एसआइ मिला| एसआइ ने युवक से 600 रुपए मांगे जिस पर युवक ने कहा कि उसके पास सिर्फ 100 रुपए हैं| पुलिस ने उसे खरी खोटी सुनाई और दोनों के बीच काफी बहस हुई| जिसके बाद वो अपने घर गया और उसकी मां से बाकि के 500 रुपए और चाकू लेकर वापस आया|
बता दें की युवक ने एसआइ के हाथ में 600 रुपए पकड़ाए और उसके पेट में चाकू मर दिया| दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और खून में लथपथ एसआइ ने जैसे-तैसे खुद को बचाया| क्राइम ब्रांच थाने के गेट के सामने हुई घटना के बाबजूद एमपी नगर थाने की पुलिस देरी से पहुंची| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घायल एसआइ को अस्पताल पहुँचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है| युवक के परिजनों का कहना है कि युवक बहुत ही शांत स्वाभाव का है| बाइक नहीं मिलने से काफी परेशान हो गया था इसलिए गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया| वहीं पुलिस इस मामले की पूरी जाँच कर रही है|




