सभी खबरें

मप्र : कोरोना से हुआ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मध्यप्रदेश के उज्जैन से दुःखद खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर वर्मा का निधन हो गया हैं। मालीपुरा में रहने वाले 82 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आज देवास के अस्पताल में दम तोड़ा दिया।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा वो शुगर सहित कई बीमारियों से ग्रस्त थे। यहीं कारण है कि उनकी रिकवरी नहीं हो पा रहीं थी। जिसके बाद उन्हें देवास के अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। 

कांग्रेस नेता के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। कई दिग्गजों ने उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button