MP: कांग्रेस में शामिल हुई शायर अंजुम, संघ के अवधेश नायक भी थामेंगे कांग्रेस का हाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी जोरों शोरों पर शुरू हो गई है। साथ ही चुनाव से पहले पार्टी का दामन छोड़ने और थमने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब इस कड़ी में नामी ग्रामी लोग भी जुड़ने लगे हैं। मशहूर शायर अंजुम रहबर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। वहीं खबर है कि अवधेश नायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वे पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

मशहूर शायर अंजुम रैहबर को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अंजुम ने कहा मैं देश सेवा के लिए राजनीति में शामिल हुई हूँ। बिजली -पानी हमारा मुद्दा है, खेती बाड़ी हमारा मुद्दा है, सिर्फ वादों से पेट भरता नहीं रोजी रोटी हमारा मुद्दा है। कांग्रेस पार्टी ओल्ड इस गोल्ड है यहां पर मुझे हिन्दुस्तान की तस्वीर हकीकत की नजर आती है। यहां मुझे असलियत नजर आती है आज से 15 साल पहले जो हालात हैं उसके बाद हालात में गिरावट आयी है। मध्य प्रदेश में सांप्रदायिकता बढ़ी है। मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती बेशक अगर पार्टी मौका देगी तो मैं मना नहीं करूंगी लेकिन मैं जनसेवा के लिए आयी हूं। मैं यह सोचकर नहीं आई मुझे टिकट चाहिए। हमारे देश में पता नहीं क्या बोया जा रहा है।

Exit mobile version