सभी खबरें
MP : अब ये भाजपा सांसद पाए गए Corona Positive, चिरायु अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश/देवास – मध्यप्रदेश के भाजपा खेमे में कोरोना का कहर अभी भी बना हुआ हैं। अब तक कई मंत्री, विधायक व नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं।
इसी बीच अब देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों में भी हड़कंप मच गया हैं।

भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्वीट कर लिखा की – कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। डॉक्टर्स की सलाह पर चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती हुआ हूं।
.jpeg)



