अब MP में होंगी फिल्मों की शूटिंग? लिखा गया पत्र, Kamalnath Sarkar बाटेंगी खुलकर पैसे

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश सरकार इस साल प्रदेश में IIFA अवार्ड करवा रहीं हैं। IIFA अवार्ड का आयोजन 27 से 29 तक रखा गया हैं। सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजन से प्रदेश की छवि में सुधार आएगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अब प्रदेश सरकार चाहती है कि फिल्मों की शूटिंग मध्यप्रदेश में हो। इसके लिए मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय ने मुंबई फिल्म सिटी (Mumbai Filmcity) के करीब 15 बड़े फिल्म प्रोड्यूसरों और डायरेक्टरों को पत्र लिखकर इसकी गुजारिश की हैं।
दरअसल, सरकार चाहती है कि फिल्मों से जुड़े रोजगार प्रदेश के लोगों को यहीं उपलब्ध कराए जा सकें। मध्य प्रदेश सरकार की कोशिश है की फिल्मों के जरिए मध्य प्रदेश की छवि में सुधार आ जाए साथ ही फिल्म उद्योग से जुड़े रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
क्या लिखा गया पत्र में
पर्यटन मंत्रालय ने 15 बड़े फिल्म प्रोड्यूसरों और डायरेक्टरों से गुजारिश की है कि वह मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आकर अपनी फिल्म की शूटिंग करें। पत्र में कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में वह किसी भी तरीके का फिल्म सिटी से जुड़ा स्थाई स्ट्रक्चर चाहते हैं तो उसके लिए भी राज्य सरकार उन्हें सब्सिडी और वित्तीय सहायता देगी।
जानें किन प्रोड्यूसरों को लिखा गया है पत्र
मध्य प्रदेश सरकार ने जिन फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टरों को पत्र भेजा है उनमें सुभाष घई, महेश मांजरेकर, अनुराग बसु, अजय देवगन, अब्बास मस्तान, आमिर खान, संजय लीला भंसाली, डेविड धवन, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर, आदित्य चोपड़ा, सतीश कौशिक और अनीश बज्मी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।




