ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP: टेरर फंडिंग में शामिल संदिग्ध सलीम की तलाश में जुटी NIA की टीम

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में NIA की टीम लगातार दबिश दे रही है। NIA ने सोमवार को भी छापेमार कार्रवाई की। साथ ही सलीम की तलाश में NIA ने उसके 5 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। NIA ने दिल्ली से जुड़े एक मामले में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब 10 से ज्यादा जगहों पर दबिश दी है। इस छापेमारी के बाद कई लोगों को हिरासत में लाया गया। वहीं एनआईए की पूछताछ के लिए जहांगीराबाद इलाके से एक महिला और उसके देवर को हिरासत में लेकर करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।

फिलहाल टेरर फंडिंग में शामिल संदिग्ध सलीम की तलाश जारी है। HUT का सदस्य सलीम जहांगीराबाद का रहने वाला है। सलीम की तलाश में NIA ने उसके 5 दोस्तों को हिरासत में लेकर की उनसे पूछताछ की और फिर शाम को सभी को छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button