MP NEWS: कांग्रेस ने दिया एक और वचन, विधान परिषद गठन किया जायेगा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना वचन पत्र हाल ही में जारी किया था है। इस बीच कांग्रेस ने एक वचन का किया है। वचन पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस ने विधान परिषद गठन का वादा किया है। इसी बीच एमपी कांग्रेस ने (X) पर ट्वीट कर कहा कि, विधान परिषद के माध्यम से प्रदेश के बुद्धिजीवियों, समाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को सेवा का अवसर प्राप्त होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, वचन पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस का नया वचन असंतुष्टों को साधने की कोशिश है।

आपको बता दें कि, असंतुष्टों को साधने के लिएएमपी कांग्रेस ने (X) पर पोस्ट कर लिखा- विधान परिषद का गठन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही विधान परिषद के गठन का वचन दिया है। विधान परिषद के माध्यम से प्रदेश के बुद्धिजीवियों, समाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को सेवा का अवसर प्राप्त होगा। बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ।




