1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

17 नवंबर तक बंद रहेगी MP की सभी शराब दुकानें…

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। आज यानी की बुधवार को राज्य में प्रचार का अंतिम दिन है। मतदान को देखते हुए आज शाम को पांच बजे दूसरे चरण का प्रचार प्रसार थम जाएगा। इसी के साथ प्रदेश में 15 नवंबर को शाम 5:00 बजे से 17 नवंबर तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश में होने वाले मतदान को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टरों ने निर्देश जारी करते हुए आज शाम से शराब दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी होटल, क्लब और बार को भी शराब परोसने की अनुमति नहीं रहेगी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।