ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

MP: दिल्ली दौरे पर पहुंचे कमलनाथ; इधर दिग्विजय की धार्मिक पैदल परिक्रमा

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस लगातार तयारी में जुटी हुई हैं। साथ ही पार्टी के दिग्गज नेताओं का दिल्ली आना जाना भी लगा हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। जहां वे पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकत कर सकते हैं। एमपी की चुनावी रणनीति पर हाईकमान से चर्चा हो सकती है। साथ ही चुनावी साल में राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे को लेकर चर्चा संभव है। कर्नाटक की तर्ज पर एमपी में सरकार बनाने को लेकर मंथन होगा।

दिग्विजय की धार्मिक पैदल परिक्रमा
दिग्विजय सिंह आज दोपहर 12:30 बैरसिया विधानसभा में धार्मिक पैदल परिक्रमा करेंगे। गुर्जर समाज के सबसे प्रथम पूजन्य भगवान देवनारायण की परिक्रमा करेंगे बैरसिया के ग्राम देव बरखेड़ी में गुर्जर समाज के भगवान देवनारायण का प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। दिग्विजय सिंह पैदल परिक्रमा के जरिए गुर्जर वोटों को साधने में जुटे। बैरसिया विधानसभा में 50 हजार के करीब गुर्जर वोटर है। प्रदेश की करीब 1 दर्जन विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज निर्णायक है। अधिक मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल कर परिक्रमा करने देव बरखेड़ी पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button