सभी खबरें

प्रदेश में फिर खिलेगा "कमल"? इन 10 विधायकों के इधर-उधर होते ही "गिरेगी कमलनाथ सरकार"!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया हैं। सोमवार से ही ये मामला प्रदेश में तूल पकड़ा हुआ हैं। इसी बीच मंगलवार को मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने बीजेपी पर विधायकों को गुरुग्राम के होटल में बंधक बनाने का आरोप भी लगाया हैं। उनके इस आरोप के बाद प्रदेश में सियासी हलचल ओर तेज़ हो गई। फ़िलहाल इस मामले को लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ हैं। 

ये है वो 10 विधायक जिन पर है बीजेपी की नज़र 

मध्य प्रदेश में पथरिया से बसपा के रमाबाई, भिंड से संजीव कुशवाहा अनूपपुर सीट से कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल, सुवासरा से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग, सुमावली से कांग्रेस विधायक ऐंदल सिंह कंसाना, मुरैना से कांग्रेस विधायक रघुराज कंसाना, दिमनी से कांग्रेस विधायक गिर्राज दंडोतिया, गोहद से कांग्रेस विधायक विधायक रणवीर जाटव, सपा विधायक राजेश शुक्ला और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ऐसे नेता हैं जिनकी वजह से कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए थे। 

क्या कहते है सीटों के आकड़े 

मध्य प्रदेश के 230 सदस्यों वाले सदन में फिलहाल दो सीटें रिक्त हैं, जहां उपचुनाव होने हैं। बीजेपी के पास 107 सदस्य हैं। हालांकि बीजेपी को बहुमत के लिए सिर्फ नौ सदस्यों की जरूरत हैं। वहीं, कमलनाथ सरकार को कुल 121 सदस्यों का समर्थन हासिल हैं। जिसमें सपा के एक, बसपा के दो, चार निर्दलीय और कांग्रेस के 114 सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button