MP: कमलनाथ-दिग्विजय इंदौर रुद्राभिषेक में होंगे शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:10 मिनट पर क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला के कार्यक्रम में शामिल होकर रूद्राभिषेक करेंगे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह होटल रेडिसन में आयोजित महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने 11:00 बजे पहुंचेंगे। 12:00 आदिवासी युवा महापंचायत कार्यक्रम में नक्षत्र गार्डन में कन्हैया कुमार के साथ मंच साझा करेंगे। 1:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

अखिलेश यादव का एमपी दौरा स्थगित
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एमपी दौरा स्थगित हो गया है। अखिलेश यादव 5-6 अगस्त को MP दौरे पर आ रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन था। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की मौजूदगी में रणनीति बननी थी। अखिलेश यादव की व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। अब 15 अगस्त के बाद दौरा होगा।

Exit mobile version