MP: कमलनाथ ने की हरसूद विस्थापितों के लिए नीति बनाने की घोषणा; BJP ने कसा तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे वैसे पुराने मुद्दे सामने आने का दौर बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर चुनावी साल में 19 साल पुराना एशिया का सबसे बड़ा विस्थापन का मुददा एक बार फिर जोर-शोर से उभरकर सामने आया है। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हरसूद पहुंचे कमलनाथ ने विस्थापितों को उचित न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए सरकार आने पर विस्थापितों के लिए नीति बनाने का ऐलान किया है। कमलनाथ के इस बयान पर प्रदेश में विस्थापितों को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने नरेंद्र सलूजा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ जो कहते हैं वो करते हैं। सरकार आने पर विस्थापितों के लिए नीति लागू की जाएगी। विस्थापितों को उनका अधिकार दिया जाएगा।

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कमलनाथ को विस्थापितों की बात करना ही नहीं चाहिए। 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने विस्थापितों के लिए एक भी काम किया हो तो बताएं. अब चुनाव में उन्हें सब याद आ रहा है। विस्थापितों के लिए बीजेपी सरकार ने हर संभव मदद की है।

Exit mobile version