लापरवाही! जर्जर हालत में स्कूल भवन का शौचालय, बच्चों की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़
जबलपुर ग्रामीण से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट – जबलपुर जिले की मझौली तहसील के ग्राम पंचायत रोसरा से एक मामला सामने आया हैं। यहां ग्राम ग्रोसरी में प्राथमिक शाला हैं। जहां स्कूल भवन के सामने पंचायत द्वारा आज से 10 साल पहले कुछ कार्य कराया गया था। बता दे कि यहां जो शौचालय बना हुआ है वो बहुत ही जर्जर हालत में हैं, साथ ही उपयोग में नहीं आता। बच्चों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इतना ही नहीं यहां हाथ धोने की व्यवस्था भी नहीं हैं। यहां कुल 52 से 53 बच्चे पढ़ते हैं।
पंचायत द्वारा नहीं कराया गया कोई भी कार्य
पंचायत द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया गया। इतना ही नहीं न शासन न प्रशासन और न ही सचिव ने यहां आकर इन हालातों का जायजा लिया हैं। यहां किसी व्यवस्था है इसको देखने के लिए अब तक कोई यहां नहीं आया हैं।
मालूम हो कि इस समय दुनिया भर में तेज़ी के साथ करोना वायरस फैल रहा हैं। ऐसे में यहां की स्तिथी काफी गंभीर बनी हुई हैं। बच्चे सोच करने को कहीं जा नहीं सकते। बच्चों का बहुत बुरा हाल हैं।
गौरतलब है कि पूरे देश में पीएम मोदी द्वारा भारत स्वच्छ अभियान तेज़ी के साथ चलाया जा रहा हैं। लेकिन यहां इस अभियान को अनदेखा किया जा रहा हैं।