सभी खबरें
बिना रुके तबादलों का दौर जारी, फिर IPS अधिकारियों के हुए ताबदलें, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तबादलों का दौर जारी हैं। राज्य सरकार बिना रुके ताबदलें पे ताबदलें कर रही हैंं। शायद ही प्रदेश का कोई ऐसे विभाग हो जहां तबादला न किया गया हो।
शिवराज सरकार (Shivraj Government) लगभग हर विभाग के अधिकारियों (Official's) को यहां से वहां कर रहीं हैं। लेकिन ज़्यादातर ताबदलें पुलिस विभाग में देखे जा रहे हैं।
सरकार ने पुलिस विभाग (Police Department) में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया हैं। सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल ऐसे समय किया है जब प्रदेश में लगातार कोरोना (Corona) के मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा हैं।
बता से कि एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) के तबादले किए गए है। इस संबंध में मध्यप्रदेश गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैं।





