ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: गार्डन में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू लड़की को पकड़ा, महिलाओं ने की जमकर पिटाई

इंदौर। मध्यप्रदेश में लव जिहाद के मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक हिंदू लड़की को फिर लव जिहाद के चंगुल में जाने से हिंदू संगठनों के लोगों ने बचा लिया। मुस्लिम युवक फैज सैयद ने लड़की को गार्डन में मिलने बुलाया था। जहाँ मुस्लिम समुदाय के उसके दोस्त भी मौजूद थे। मामले की जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ हिंदू युवती को रीजनल पार्क के गार्डन पर मिलने बुलाया था। तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवकों को पकड़ा लिया। इस दौरान मुस्लिम युवकों के पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है। युवती ने फैज सैयदके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। मुस्लिम युवक लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button