MP:पूर्व मुख्यमंत्री ने रामायण के सहारे CM शिवराज से पूछा सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीती में इन दिनों सवालों पर सियासत जारी है। एक बार फिर प्रदेश के मुखिया शिवराज ने कमलनाथ पर सवालों की बौछार करते हुए पूछा कि कमलनाथ झूठी घोषणा करना बंद करें। श्रमिक महिलाओं से रैन बसेरा का वादा किया था। श्रमिक महिलाओं से वादा किया लेकिन रैन बसेरे नहीं बनाये। जिसका जबाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि- सूचना प्रौद्योगिकी से महिला सशक्तिकरण मिशन का सृजन से 20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। झूठे वादे के लिए आप प्रदेश की माताओं बहनों से माफी मांगेंगे। महिलाओं से किये वादे आपने आज तक पूरे नहीं किये।

वहीँ पुरे मामले में कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री जी, रामचरितमानस में भगवान शिव ने भगवान राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा है:
जब जब होई धरम कै हानी। बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी।।
तब तब प्रभु धरि बिबिध सरीरा। हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा।।अभिमान बहुत बुरी चीज है। जनता को दुख देना भी बहुत बुरी बात है। रात दिन झूठ बोलते रहने से ज्यादा पाप की बात क्या हो सकती है? आपने अपने दृष्टि पत्र में वादा किया था “सूचना प्रौद्योगिकी से महिला सशक्तिकरण मिशन का सृजन करेंगे और इसके अंतर्गत 20 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे।” क्या अपने इस झूठे वादे के लिए आप मध्यप्रदेश की माताओं बहनों से माफी मांगेंगे?

Exit mobile version