MP में बाढ़ का कहर जारी : गुना के 290 और कोलारस के 7 गांव बाढ़ की चपेट में, शिवपुरी भी डूबा

मध्यप्रदेश / ग्वालियर : भारत के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश ने कहर मचा रखा है, वहीँ मध्यप्रदेश की बात की जाए तो कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के नतीजे देखने को मिले | गुना और अशोकनगर जिले में भरी बारिश के कारण सिंध नदी में आई बाढ़ से शिवपुरी जिले की बदरवास व् कोलारस तहसील के 6 -7 गांव चपेट में आ गए। गुना जिले में भी नदी-नालों की बाढ़ में 290 गांव घिर गए हैं। यहां सोडा गांव के 300 लोग बाढ़ से चारों ओर से घिरे हुए हैं. बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जहाँ ग्रामीण जान बचाकर पलायन को मजबूर हैं।
रेस्क्यू में 493 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुँचा दिया गया है, वहीँ गुना और अशोकनगर में बाढ़ में फसें 198 लोगों को एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू किया गया और 15 हज़ार लोगों को शिविरों में रखा गया है |
वहीँ श्योपुर में शनिवार को बाढ़ पीड़ितों का हल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पीड़ितों ने जमकर विरोध किया बता दें की लोगों को नाराजगी इस बात को लेकर थी की प्रशासन ने बाढ़ आने से पहले न तो मुनादी कराई और न ही बाद में राहत पहुंचाई वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सीएम शिवराज से मुआवजे को लेकर समय सीमा पूछते हुए कहा है की आखिर सीएम बाढ़ पीड़ितों को कब पर कितना मुआवजा देंगे ?




