सभी खबरें

MP: ऊर्जा मंत्री ने अलग ही अंदाज में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन 

  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का यह अनोखा अंदाज 
  • झाडू उठाई और श्मशान की सफाई करने लगे

ग्वालियर/निशा चौकसे:- देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग अंदाज मैं मना रहे हैं. तो वहीं अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अलग ही तरह से मनाया. उन्होंने श्मशान में जाकर झाड़ू लगाई, फावड़े से झाड़िया काटी. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं इसलिए हर व्यक्ति को उनकी इच्छा का मान रखना चाहिए. 

भारत को स्वच्छ भारत बनाना हैं 
प्रदेश में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. ग्वालियर में भी पार्टी विभिन्न कार्यक्रम कर रही है. ऊर्जा मंत्री चंद्र नगर के श्मशान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उनके साथ भाजपा के कोटेश्वर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी थे. 
ऊर्जा मंत्री ने झाडू उठाई और श्मशान की सफाई करने लगे. उन्होंने पूरे श्मशान की सफाई की और फावड़े से श्मशान में ऊगी झाड़ियों को काटा। ऊर्जा मंत्री को सफाई करता देख अन्य लोगों ने भी श्रमदान किया और श्मशान की सफाई की।इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री का जन्म दिन है और वे भारत को स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम आसपास सफाई रखे. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button