MP: दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधायक लक्ष्मण सिंह ने एकबार फिर ट्वीट कर अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने का ट्वीट इस बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर तंज कसा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी पर कार्यकर्ताओं के उपेक्षा की बात उठाई है। लक्ष्मण सिंह ने लिखा -छत्तीसगढ़, राजस्थान के शिकवे शिकायत “वातानुकूलित वातावरण”में 2 घंटे की बैठक में हल हो गए…फिर 4 वर्षों तक हम कार्यकर्ताओं को जो दिन रात मेहनत करते हैं, संघर्ष सड़कों पर करते हैं,उन्हें असमंजस में रखा गया?

दूसरी तरफ हाल ही में कर्नाटक में बनी सरकार के विधायकों के टोल प्लाजा पर एक अलग से वीआईपी लेन बनाने की मांग पर भी लक्ष्मण सिंह ने सवाल उठाए हैं। लिखा है कि- कर्नाटक में विधायकों द्वारा टोल गेट पर विधायकों के लिए अलग से सड़क के निर्माण की मांग करना आश्चर्यजनक है। विधायक सेवक होता है, मालिक नहीं। अलग सड़क बनानी है तो मरीजों के लिए बनाओ-लक्ष्मण सिंह

Exit mobile version