ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: दिग्विजय का बयान!’कहा- भाड़ में जाए कांग्रेस, देखें वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी राजनैतिक पार्टीयों ने मिशन 2023 की तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी भी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। जिसके चलते कांग्रेस नेता प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। जिसके चलते कल खंडवा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। अचानक बैठक के दौरान दिग्गी राजा अचानक गुस्सा हो गए और कहा कहा कि भाड़ में जाये कांग्रेस। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

वीडियो के वायरल होते ही लोग कांग्रेस के अनुशासन का मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही चुनाव तक एकता बनाए रखने के बड़े नेताओं के निर्देश और अपील पर सवाल उठा रहे हैं कि कांग्रेस की यह स्थिति रही तो आगामी चुनावी में पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक खड़वा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक चल रही थी। उसी दौरान दिग्विजय सिंह नाराज होकर भड़क गए। बैठक में हंगामे की वजह शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह पवार को बोलने देने की वजह थी। अपनी बात कहने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता आतुर थे। हंगामा होने पर पूर्व सीएम दिग्विजय ने कांग्रेसियों से कहा कि आप सभी बोल लो, बाकी कांग्रेस जाए भाड़ में’। हलाकि the लोकनीति इस वीडियो की पुस्टि नहीं करता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button