सभी खबरें

MP Coronavirus : फिर सामने आए इतने संक्रमित, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं।

बीते 24 घंटे में मप्र में कोरोना का फिर ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में फिर 1 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन (Coronavirus Media Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी शुक्रवार को 1607 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। हर रोज़ लगभग इतने मरीज़ प्रदेश में सामने आ रहे हैं। 

1607 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हज़ार 629 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 2574 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 1 लाख 24 हजार 887 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं, अगर एक्टिव मरीजों की बात करे तो प्रदेश में एक्टिव मरीज़ों की सख्या 16,168 हैं।

बता दे कि, (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर औए जबलपुर) में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर (Indore) में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 441 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल (Bhopal) 188 नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि ग्वालियर (Gwalior) में 65 और जबलपुर (Jabalpur) में 114 नए मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button