सभी खबरें

MP Corona Updates : 24 घंटे में सामने आए 201 मामले, आंकड़ा पहुंचा 4 हज़ार के करीब, शासन प्रशासन अलर्ट पर

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। हर 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमितों (Corona Patients) की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। मंगलवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 201 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों (Positive Patients) की संख्या बढ़कर 3986 हो गई हैं। जबकि 225 लोग अब तक अपनी जान गवां चुके हैं।

इस समय राजधानी भोपाल (Bhopal) और मिनी मुंबई कहे जाने वाला शहर इंदौर (Indore), दोनों ही शहरों की स्तिथि चिंताजनक बनी हुई हैं। यहां लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं।

बता दे कि इंदौर में मंगलवार रात तक शहर में 81 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2016 हो गई हैं। जबकि कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 92 लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

इधर, भोपाल में मंगलवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 804 हो गई हैं। जबकि शहर में 34 लोगों की मौत हुई हैं।

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों ने शासन प्रशासन (Administration) की चिंता को बढ़ा दिया हैं। शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ (Alert Mode) पर आ गया हैं। लॉक डाउन (Lockdown) का सख्ती से पालन हो इस बात को लेकर काफी ध्यान दिया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button