सभी खबरें

MP Corona Third Wave :  सीएम शिवराज ने बुलाई बैठक, लें सकते है बड़ा फ़ैसला 

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रहीं है। लेकिन राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, विदिशा, सागर कुछ ऐसे ज़िले है जहां कोरोना के नए नए मामलें लगातार देखें जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान भोपाल में 1288, इंदौर में 892, जबलपुर में 446, ग्वालियर में 129, सागर में 186 और विदिशा में 132 नए मरीज़ मिले है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना के 100 से अधिक मामलें रिपोर्ट किए गए है। 

जारी रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में केस और पॉजिटिविटी रेट में इंदौर से भी ज्यादा है। इंदौर में 8 दिन में कोरोना के 10 हजार 539 केस मिले, जबकि भोपाल में यह आंकड़ा 12 हजार के पार है। वहीं, पुरे प्रदेश में 24 घंटे में 6516 नए कोरोना पॉजिटिव और 9 की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद MP में एक्टिव केसों की संख्या 51 हजार के पार  गई है। वर्तमान में संक्रमण दर 8.25% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

इधर, सीएम शिवराज सिंह ने आज कोरोना की समीक्षा बैठक बुलाई है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। जैसे नाइट कर्फ्यू में बदलाव हो सकता है। सामूहिक कार्यक्रमों, शादियों समेत अन्य कार्यक्रमों में छूट दी जा सकती है। वर्तमान में अभी कोरोना को देखते हुए पाबंदियां लागू है, जिन्हें हटाया जा सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button