MP: कांग्रेस इस दिन जारी करेगी वचन पत्र: कोई बड़ा नेता नहीं होगा शामिल, बैठक में फाइनल हुआ ड्राफ्ट

भोपाल। एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इसे देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष घोषणा पत्र बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं कांग्रेस 15 सितंबर के बाद अपना वचन पत्र जारी करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पत्र जारी करेंगे। इस दौरान कोई बड़ा नेता शामिल नहीं होगा। कल शाम हुई बैठक में फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया गया है। वहीं वचन पत्र से पहले कांग्रेस आरोप पत्र जारी करेगी।

कल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने वचन पत्र को लेकर कहा था कि तैयारियां चल रही है। संभाग स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वचन पत्र के लिए जनप्रतिनिधियों, वकीलों, किसानों और आम जनता से रायशुमारी हो रही है। उन्होंने बताया कि वचन पत्र जिला स्तर पर भी तैयार होगा। ऐतिहासिक वचन पत्र के मुद्दों को सार्वजनिक करना अभी ठीक नहीं। फिलहाल वचन पत्र गोपनीय है। प्रभावशाली रूप से वचन पत्र लेकर आएंगे। बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कहा था कि महीने भर के अंदर कांग्रेस का वचन पत्र आ जाएगा। सभी समाजों के लोग मुझे अपने सम्मेलनों में बुला रहे हैं तो मैं जा रहा हूं।

Exit mobile version