ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: कांग्रेस पुजारी प्रकोष्ठ प्रदेश में निकालेगी धर्म रक्षा यात्रा, चुनावी साल में पुराने नेताओं की आई याद

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारीयां जोरों शोरों से शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस जुट गई है। बीजेपी के हिंदुवादी पार्टी की छवि के इतर कांग्रेस का पुजारी प्रकोष्ठ भी साफ्ट हिंदुत्व की छवि को लेकर जनता को साधने की तैयारी में है। इसके लिए कांग्रेस के पुजारी प्रकोष्ठ ने प्लान तैयार किया है।

15 अप्रैल से धर्म रक्षा यात्रा
इसी कड़ी में हिंदू धर्म के साथ हो रहे छलावा को पुजारी प्रकोष्ठ उजागर करेगा। पुजारी प्रकोष्ठ धर्म रक्षा यात्रा पूरे प्रदेश में निकालेगी। धर्म से जुड़े लोगों को सजग बनाने के लिए 15 अप्रैल से धर्म रक्षा यात्रा निकाली जाएगी। जनता को धर्म के नाम पर किए जा रहे छलावा की जानकारी दी जाएगी। हिंदू मठ मंदिरों पर सरकारी दबाव खत्म करने का अभियान चलेगा। कमलनाथ ने पुजारी प्रकोष्ठ के प्लान को मंजूरी दी है। धर्म रक्षा यात्रा में कमलनाथ से लेकर कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे।

चुनावी साल में वरिष्ठ नेताओं की याद आई
एमपी कांग्रेस को चुनावी साल में वरिष्ठ नेताओं की याद आई है। एमपी कांग्रेस पुराने नेताओं को एक्टिव करेगी। बड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। नेता घर-घर जाकर पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल अगले 4 दिन तक ग्वालियर-चंबल में रहेंगे। 13 अप्रैल को भिंड में नेताओं के घर-घर जाएंगे। जेपी अग्रवाल प्रदेश के दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के पुराने नेताओं के घर जाएंगे। जिस जिले में जेपी अग्रवाल जाएंगे वहां के बड़े नेता उनके साथ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button