सभी खबरें

कांग्रेस विधायक ने किया पीएम मोदी का समर्थन, कही ये बड़ी बात, कांग्रेस खेमे में मची खलबली

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने पीएम मोदी का समर्थन किया हैं। दरअसल, बीते दिनों पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील करते हुए अपने घरों में अंधेरा करके दिया, मोमबत्ती, टोर्च या फिर फ़्लैश लाइट जलाने को कहा था। जिसके बाद से देशभर में इसकी जमकर तैयारी की जा रही हैं। 

वहीं, इन सबके बीच कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन कर सियासत को गरमा दिया हैं। 

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक की एक अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो बिना पीएम का नाम लिखे उनकी दिया जलाने की अपील का समर्थन कर रहे हैं।

 

 

विधायक पाठक ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते देश के मुखिया की अपील के सम्मान में दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर आज 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनिट के लिए एक दीप ज़रूर जलाएँ। उन्होंने कहा कि यह समय है जब विश्व को यह दिखाना होगा कि, हम सत्य, सनातन, संस्कृति के वो योद्धा हैं जो हजारों सालों से जीवन्त हैं और हमेशा जीवन्त रहेंगे।

कांग्रेस विधायक पाठक ने जनता से अपील की है कि ये समय एकता प्रदर्शित करने का हैं। यह समय यह विचार करने का भी नहीं हैं। यह समय है साथ मिलकर आगे बढ़ने का। उन्होंने कहा की इस भीषण महामारी के अंधकार में पथ प्रशस्त करते हैं ,आशा का, विश्वास का, कि जल्द हम सब, हमारा पूरा देश, पूरा विश्व इस महामारी को हरायेगा।

वहीं, प्रवीण पाठक के इस बयान के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button