सभी खबरें

भोपाल आते ही "महाराज" ने कमलनाथ-दिग्विजय को दिया झटका, इन दो दिग्गज नेताओं को दिलाई BJP की सदस्यता 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल, शुक्रवार को पूर्व विधायक और छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस नेता अजय चौरे और राजगढ़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया, और भाजपा में शामिल हो गए। जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। 

बता दे कि शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आए थे, जहां उनकी सीएम शिवराज के साथ एक बैठक थी। इसी दौरान इन दोनों नेताओं को सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इधर, नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा हैं। कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव को लेकर चल रही सुगबुगाहट के बीच कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी हैं। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय चौरे और कांग्रेस नेता प्रताप मंडलोई लंबे समय से पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों नेता उम्मीदवार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद से वो पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। नतीजा ये हुआ की शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 

खास बात ये है कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस नेता अजय चौरे जहां कमलनाथ के करीबी मानें जाते थे तो वही दूसरी तरफ राजगढ़ से प्रताप मंडलोई दिग्विजय सिंह के करीबी मानें जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button