जो व्यक्ति सोनिया-राहुल जी के तलवे चाटे, सिर्फ वोही वफादार है, बाकी सब गद्दार – CM शिवराज

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – देेेेश सहित प्रदेश में सोमवार का दिन राजनीति के लिए गर्म रहा। जहां एक तरफ भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर हलचल तेज़ रही तो वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चल रहे भाजपा केे सदस्यता अभियान से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
सीएम शिवराज का सीधा निशाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर रहा।
मुख्यमंत्री शिवराज ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि राहुल भैया आये और किसानों से कहा कि दस दिन में कर्जा माफ होगा, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा। आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ।
सीएम ने कहा कि सोनिया जी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की तो 25 बड़े नेताओं ने उन्हें चिट्ठी लिखकर पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग की। वहीं, राहुल गांधी ने उन नेताओं को ग़द्दार घोषित करते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट बता दिया। राहुल जी, आपके रहते हुए कांग्रेस कभी आगे नहीं बढ़ पाएगी।
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस में जो व्यक्ति सोनिया जी और राहुल जी के तलवे चाटे, केवल वही बना रह सकता है, वही वफादार कहलाता है। जो जनता के हित के लिए लड़े, उसे ग़द्दार घोषित कर दिया जाता है।
बता दे कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।




