MP : फिर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज़, अजय विश्नोई के निवास पर हुई दिग्गजों की बैठक, चढ़ा सियासी पारा

भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल, सरकार में अभी कुल 31 मंत्री हैं जबकि मंत्री के 4 पद खाली हैं। ऐसे में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें जारी है। एक तरफ जहां 4 मंत्री पद के रिक्त पद हैं। वही दावेदारों की लंबी लाइन भी शिवराज सरकार के सामने हैं।
इसी बीच मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से BJP के दिग्गज नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को कई मंत्री पद के दावेदार सीनियर विधायकों की बैठक बीजेपी दिग्गज अजय विश्नोई के बंगले पर हुई। इस दौरान सभी विधायकों (MLa) ने बंद कमरे में लंबी चर्चा की। मिली जानकारी के अनुसार अजय विश्नोई के निवास स्थान पर गौरीशंकर बिसेन, केदार शुक्ला, नागेंद्र सिंह, यशपाल सिंह सिसोदिया सहित राजेंद्र शुक्ला पहुंचे थे। इस दौरान सभी विधायकों के बीच काफी देर तक बंद कमरे में चर्चा हुई।
चर्चाओं की माने तो यह सभी वरिष्ठ बीजेपी नेता मंत्री पद के दावेदार हैं। अब ऐसी स्थिति में अजय विश्नोई के घर अचानक से दिग्गज नेताओं की बैठक से एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ गया है। गौर करने वाली बात यह रही कि इस बैठक में पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि इन बैठकों को आगामी उपचुनाव सहित कई अन्य मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन BJP के दिग्गज नेताओं के एक दूसरों से मुलाकात कई मायनों में प्रदेश की सियासत में हलचल मचाने के लिए काफी है।
.jpg)
.jpeg)


