सभी खबरें

लव जिहाद का आरोप, हिंदूवादी संगठनों ने किया चक्का जाम

मध्यप्रदेश में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं, आज फिर दमोह का एक मामला सामने आया है| जहां गुस्साए लोगों ने घंटो प्रदर्शन किया|  बता दें की दमोह में 12 अगस्त को जिला मुख्यालय पर स्थानीय लोगों ने घंटों तक चक्का जाम किया| लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरहसल, मामला एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के द्वारा भगा ले जाने का है जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 12 अगस्त गुरुवार को रात लगभग 8 बजे करीब नगर के हृदय स्थल घंटाघर पर हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उनका आरोप था कि पुलिस सही तरीके से कार्य नहीं कर रही है| मुस्लिम युवक पर लड़की के साथ पैसे ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंचा लगभग 3 घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा। मौके पर काफी बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
वहीँ बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के संयोजक ने कहा कि 24 घंटे में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा की पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है, तलाश के लिए पुलिस की अनेक टीम बनाई गई है, जो कई सारी दिशाओं में कार्यवाही कर रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button