सभी खबरें

MP By Election : कमलनाथ के बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को "आइटम " कहने से भड़के शिवराज, बीजेपी का कल "मौन " धरना

कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया  आइटम, शिवराज ने कहा- हर बेटी से मांगें माफी                                                                                                                                                                                                                  भोपाल / भारती चनपुरिया : – मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार जोरशोर से चल रहा है। मध्य प्रदेश में उपचुनाव बेहद अहम है और चुनाव प्रचार में इसका असर साफ दिख रहा है। बीजेपी और कांग्रेज में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  (Kamalnath)ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से भी कमलनाथ की शिकायत की है।

मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र राजेश के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी(Imarti Devi) को आइटम बता डाला। कमलनाथ ने कहा, ''सुरेश राजेश हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे-साधे हैं। ये तो करेंगे, ये उसके जैसे नहीं हैं, क्या है उसका नाम. ( लोग चिल्लाते हैं- इमरती देवी), मैं क्या उसका नाम लूं, आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो पहले ही मुझे सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है…ये क्या आइटम है । इमरती देवी कमलनाथ सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री भी रहीं। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी थीं और सिंधिया के कांग्रेस से बागी होने पर वह भी बीजेपी में शामिल हो गईं। 

सीएम समेत सभी नेता करेंगे मौन व्रत : –

बीजेपी  प्रदेश सरकार की महिला मंत्री इमरती देवी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मौन व्रत करेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  भोपाल में पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा पर और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ग्वालियर के फूलबाग में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत करेंगे. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के प्रति विरोध जताने और इस संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ मौन व्रत करने का निर्णय लिया है.

बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत : –

कमलनाथ की टिप्पणी को लेकर बीजेपी चुनाव आयोग में शिकायत कर चुकी है. बीजेपी चुनाव आयोग से मांग कर रही है कि इस टिप्पणी के बाद कमलनाथ के प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लगाया जाए. कांग्रेस नेताओं की तरफ से भी अब कमलनाथ के इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया आ रही है. कांग्रेस का कहना है कि कमलनाथ ने इमरती देवी का नाम नहीं लिया है. भाजपा उपचुनाव में घटिया राजनीति कर रही है.

      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button